
बिहार: JDU विधायक के बयान के बाद NDA में तकरार चरम पर, भड़की BJP कार्रवाई की मांग पर अड़ी
- बिहार में भले ही एनडीए की सरकार हो लेकिन गठबंधन के दो घटक दल जेडीयू और बीजेपी में तकरार चरम पर पहुंच गया है।
- जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के खिलाफ दिए गए बयान के बाद बीजेपी भड़क गई है।
- गोपाल मंडल ने तारकिशोर प्रसाद पर पैसों की वसूली का आरोप लगाया था जिसके बाद बीजेपी मंडल पर कार्रवाई की मांग कर रही।
- भाजपा नया नितिन नवीन ने कहा- नीतीश कुमार अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, और अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई करनी होगी।
- हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सब सिर्फ समय को टालने के लिए किया जा रहा है, मंडल पर कार्रवाई करना जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान नहीं है।




























































