इंदौर के बाद देवास में उन्मादियों ने मुस्लिम फेरीवाले से मांगा आधार कार्ड, नहीं दिखाने पर कर दी पिटाई

  • मध्य प्रदेश में मुस्लिम फेरी वालों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है, इंदौर के बाद अब देवास में भी एक मुस्लिम बुजुर्ग को पीटा गया है.
  • मिली जानकारी के अनुसार हाटपिपल्या में टोस्ट एवं जीरा बेचने वाले मुस्लिम बुजुर्ग को रोककर उनसे आधार कार्ड मांगा गया जिसे वह नहीं दिखा सके.
  • इसके बाद उन्मादियों ने उनकी पिटाई शुरु कर दी, मौके पर ही कुछ और लोग पहुंचे और किसी तरह से बुजुर्ग की जान बचाई.
  • घायल बुजुर्ग जाहिद खान मंसूरी ने पुुलिस में मामला दर्ज करवाया है, पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
  • जाहिद ने कहा- वह लंबे समय से फेरी का काम करते हैं लेकिन कभी भी ऐसा नहीं हुआ लेकिन गुरुवार को मुझसे जबरन आधार कार्ड मांगा गया.
     यह भी पढ़ें - इस्लामिक स्टेट खुरासान ने ली काबुल आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदारी, जारी की हमलावर की तस्वीर