सुशील मोदी ने ट्वीट कर बताया जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में सब ठीक, नीतीश सरकार कार्यकाल पूरा करेगी

  • बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट करके एक बार फिर साफ किया है जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में सब ठीक है।  
  • मोदी ने लिखा- एनडीए के घटक दलों में अक्सर कुछ मुद्दों पर मतभेद रहे, लेकिन इससे सरकार की स्थिरता और गवर्नेंस पर कोई असर नहीं पड़ा। 
  • उन्होंने लिखा- लोग भूले नहीं हैं कि जब बीच के चार साल भाजपा और जदयू अलग रहे, तब बिहार का विकास किस तरह बेपटरी हुआ। 
  • उन्होंने आगे लिखा- अराजकता बढ़ने लगी थी, आज एनडीए अटूट है और वर्तमान नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 
  • बता दें कि सीएम नीतीश के करीबी जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम तारकिशोर पर वसूली के आरोप लगाए हैं। 
यह भी पढ़े: मैसूर दुष्कर्म मामले में कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, कहा- ऐसी घटनाएं हर समय होती रही हैं