मैसूर दुष्कर्म मामले में कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, कहा- ऐसी घटनाएं हर समय होती रही हैं

  • मैसूर गैंगरेप पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र की चौंकाने वाली टिप्पणी के बाद अब श्रम मंत्री शिवराम हेब्बार ने इस गंभीर अपराध को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।
  • हेब्बार ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की ऐसी घटनाएं हर समय होती रही हैं। ऐसी घटनाएं अन्य सरकारों के समय में भी हुई हैं। ये चीजें काफी समय से हो रही हैं।
  • उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि इस तरह की घटनाएं केवल हमारी पार्टी के सत्ता में आने के बाद ही हो रही हैं। महिलाओं को पहले भी निशाना बनाया जाता रहा है।
  • उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले ऐसे दुष्ट व्यक्ति समाज में हमेशा रहते हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाली घटना है। 
  • इससे पहले अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा था कि पीड़ित छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए था। 
यह भी पढ़े: 'अपना ध्यान खुद रखें क्योंकि भारत सरकार इस वक्त बेचने में व्यस्त है'- मुद्रीकरण पर राहुल का तंज