'पुलिस अफसरों का सत्ताधारी दलों के साथ गठजोड़ परेशान करने वाला'- SC की कड़ी टिप्‍पणी

  • पुलिस अफसरों के सत्ताधारी दलों के साथ गठजोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है, CJI एनवी रमना ने कहा कि देश में ये परेशानी करने वाला ट्रेंड है। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरजिंदर पाल सिंह की याचिका पर  सुनवाई करते हुए यह टिप्‍पणी की
  • उन्होंने कहा- पुलिस अफसर सत्ता में मौजूद राजनीतिक पार्टी का फेवर लेते हैं और उनके विरोधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हैं। 
  • उन्होंने कहा- जब विरोधी सत्ता में आते हैं तो पुलिस अफसरों पर कार्यवाही करते हैं, इस हालात के लिए पुलिस विभाग को ही जिम्मेदार ठहराना चाहिए। 
  • दरअसल IPS अफसर गुरजिंदर पाल के खिलाफ IPC की धारा 124 A के तहत राजद्रोह और आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए गए हैं.
यह भी पढ़े: गांधी के भारत में मुजरिमों जैसा सलूक हुआ, दिल्ली हवाई अड्डे से लौटाया गया- अफगान महिला सांसद ने कहा