
पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई, दर्ज किए नौ मामले
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा मामले में गुरुवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ मामले दर्ज किए हैं।
- सूत्रों के अनुसार सीबीआई की सभी चार इकाइयां कोलकाता से अपने दलों को संबंधित अपराध स्थलों पर भेज रही हैं।
- कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने विधानसभा चुनावों के बाद कथित दुष्कर्म और हत्या मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी है।
- बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएम ममता को झटका देते हुए चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
- हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि सीबीआई अदालत की निगरानी में ही जांच करेगी।




























































