Get Premium
'सिद्धू अपने सलाहकार को बर्खास्त करें वरना मैं कर दूंगा'- पंजाब संकट पर बोले हरीश रावत
- पंजाब के कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों प्यारेलाल गर्ग और मालविंदर सिंह की ओर से दिए गए विवादित बयान का मामला तूल पकड़ चुका है।
- इस बीच पंजाब के कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू के सलाहकारों को पार्टी की ओर से नियुक्त नहीं किया गया है, ऐसे बयान मंजूर नहीं किए जा सकते हैं।
- उन्होंने साफतौर पर कहा- हमने सिद्धू से उन्हें बर्खास्त करने के लिए कहा है, अगर सिद्धू ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं करूंगा, हम ऐसे लोग नहीं चाहते जो पार्टी को शर्मिंदा करें।
- रावत ने आगे कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का विभिन्न अंग है, कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर हो, अगर उसने ऐसा बयान दिया है तो यह गैर जिम्मेदाराना है।
- उन्होंने कहा- नवजोत सिंह सिद्धू एक अलग पृष्ठभूमि से आते हैं, हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया।
यह भी पढ़े: बिहार: बगहा के गंडक नदी में डूबी 25 यात्रियों से भरी नाव, करीब 20 यात्री लापता