राउत ने राणे को दी तमीज में रहने की हिदायत, बोले- शिवसेना से लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं 

  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है, लेकिन इस गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल खड़ा कर दिया है। 
  • शिवसेना और बीजेपी के तरफ से ज़ुबानी जंग लगातार जारी है, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने अब राणे पर हमाला बोला है। 
  • राउत ने राणे को तमीज में रहने की हिदायत दी है, साथ ही उन्होंने कहा है कि शिवसेना से लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं है। 
  • संजय राउत ने कहा- नारायण राणे एक केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 
  • उन्होंने कहा- अगर कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है कि ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थप्पड़ मारूंगा’, तो उस व्यक्ति पर देशद्रोह का आरोप लगना चाहिए। 
यह भी पढ़े: 'सिद्धू अपने सलाहकार को बर्खास्त करें वरना मैं कर दूंगा'- पंजाब संकट पर बोले हरीश रावत