
बिहार: बगहा के गंडक नदी में डूबी 25 यात्रियों से भरी नाव, करीब 20 यात्री लापता
- बिहार के बगहा में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है, बगहा के दीनदयाल नगर में यात्रियों से भरी नाव गंडक नदी में डूब गई।
- सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम गंडक नदी के आसपास के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
- गंडक नदी में बगहा शहर के दीनदयाल नगर घाट पर नाव डूबी जिस पर करीब 25 लोगों के सवार होने की आशंका जताई गई है।
- नाव डूबने के बाद अभी तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि शेष की तलाश जारी है।
- नाव हादसा को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी मची है, बताया जाता है कि दियारा से शहर की ओर पैसेंजर से भरी नाव आ रही थी।




























































