मुनव्वर राना ने बेटे की गिरफ्तारी को बताया गलत, बोले- मेरे बयानों को लेकर प्रशासन निकाल रहा खुन्नस 

  • शायर मुनव्वर राना ने बेटे तबरेज की गिरफ्तारी को लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
  • उन्होंने कहा- तालिबान को लेकर मेरे बयानों को मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया। इसे लेकर शासन-प्रशासन अब खुन्नस निकाल रहा है।
  • मुनव्वर ने कहा कि तबरेज पर दर्ज केस में जो धाराएं हैं, उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है और विवेचना भी कोर्ट की अनुमति के बाद होती है। 
  • मुनव्वर राना ने कहा कि रायबरेली पुलिस का रवैया कानून व संविधान से ऊपर है और न्यायपालिका का अपमान है।
  • उन्होंने कहा कि केस में लगाई आईपीसी की धारा 307 को हाईकोर्ट ने निरस्त किया है, इसके बावजूद पुलिस ने बदला लेने वाली कार्रवाई की है।
यह भी पढ़े: किसान आंदोलन के नौ महीने पूरे, आज से दो दिवसीय अधिवेशन, आंदोलन तेज करने पर बनेगी रणनीति