किसान आंदोलन के नौ महीने पूरे, आज से दो दिवसीय अधिवेशन, आंदोलन तेज करने पर बनेगी रणनीति

  • दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में किसानों के आंदोलन के आज नौ महीने पूरे होने के बाद यह दुनिया का सबसे अदिक दिन चलने वाला विरोध प्रदर्शन बन जाएगा।
  • तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को नौ महीने हो गए हैं। किसानों व केंद्र सरकार के बीच 22 जनवरी को अंतिम वार्ता के बाद से गतिरोध बना हुआ है।
  • अब संयुक्त किसान मोर्चा 26 और 27 अगस्त को कुंडली बॉर्डर पर अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन करेगा, जिसमें आंदोलन को नई दिशा देने का खाका तैयार किया जाएगा।
  • कुंडली बॉर्डर से किसान वापस चले गए और वहां टेंट खाली दिखाई देने लगे हैं। किसान नेता अब फिर से आंदोलन को सक्रिय बनाने में लगे हैं।
  • फिलहाल कुंडली बॉर्डर पर करीब नौ-दस हजार किसान हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या 300-350 के आसपास है। कई किसान सुबह आते हैं और शाम को लौट जाते हैं। 
यह भी पढ़े: मिट्टी की सौगंध खाने वाले आज देश बेच रहे- सरकार की 'राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना' पर टिकैत का तंज