
अमेरिका-कनाडा जाने की चाह में भारत की फ्लाइट छोड़ रहे काबुल में फंसे हिंदू-सिख, बढ़ा रहे परेशानी
- अफगानिस्तान से अब तक सैंकड़ों लोगों को भारत सरकार निकालकर स्वदेश वापस ला चुकी है। भारतीय वायुसेना के विमान लगातार काबुल के लिए उड़ान भर रहे हैं।
- इस बीच अफगानिस्तान में सिखों और हिंदुओं का अमेरिका और कनाडा जाने का सपना भारत सरकार के लिए बड़ी समस्या का सबब बन गया है।
- इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष ने बताया कि अफगानिस्तान के गुरुद्वारा कर्ते परवान में मौजूद 70 से 80 अफगान सिख और हिंदू भारत वापस नहीं जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा कनाडा या अमेरिका जाने की है।
- उन्होंने कहा कि ये लोग न केवल नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को निकालने की प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं।
- उन्होंने बताया कि ऐसे लोग अमेरिका और कनाडा जाने के चक्कर में दो बार अपनी फ्लाइट को छोड़ चुके हैं। वह भी तब जब भारत सरकार इन लोगों को सबसे उच्च स्तर की सुविधा मुहैया करा रही है।




























































