राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से चार दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को चार दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। वे आज लखनऊ आ रहे हैं। 
  • इसी दिन वह शाम 4.50 बजे बाबा साहब भीमराम आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।
  • अगले दिन 28 अगस्त को गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ उत्तर प्रदेश राज्य आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। 
  • 29 अगस्त को सुबह नौ बजे स्पेशल प्रेसीडेंसियल ट्रेन से अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। 
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की लखनऊ से अयोध्या यात्रा को लेकर ट्रेनों को 29 अगस्त को बदले रूट से चलाने का खाका तैयार कर लिया गया है। 
यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री पशुपति ने बाढ़ को बताया दैवीय प्रकोप, कहा- पीड़ितों से मिलने नहीं जाऊंगा, बीमार रहता हूं