
केंद्रीय मंत्री पशुपति ने बाढ़ को बताया दैवीय प्रकोप, कहा- पीड़ितों से मिलने नहीं जाऊंगा, बीमार रहता हूं
- बिहार में बाढ़ से स्थिति लगातार भयावह हो रही है, इसी बीच केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने इसको लेकर एक विवादित बयान दिया है।
- पशुपति कुमार पारस ने बाढ़ को दैवीय प्रकोप बताया और कहा कि वे पीड़ितों से मिलने के लिए भी नहीं जाएंगे।
- इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में पारस ने कहा कि बाढ़ दैवीय प्रकोप है।
- उन्होंने कहा- बिहार में बाढ़ के समाधान के लिए नेपाल से बातचीत करनी होगी। जो भारत सरकार करेगी। ये एक लंबा प्रोसेस है।
- उन्होंने न मिलने का कारण बताते हुए कहा- मैं शरीर से अस्वस्थ रहता हूं। प्रशासन और अधिकारियों से मेरी बात होती रहती है। वहीं, पानी भी अब खत्म हो गया है।




























































