
मोदी सरकार की मोनेटाइजेशन योजना पर राहुल ने किया तीखा हमला, बोले- पहले ईमान बेचा और अब…
- सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने की केंद्र सरकार की मोनेटाइजेशन योजना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हमला बोला है।
- राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश की संपत्ति अपने दो तीन दोस्त पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है।
- राहुल ने सोशल मीडिया पर हैशटैग इंडियाऑनसेल के साथ लिखा है- सबसे पहले ईमान बेचा और अब।
- इससे पहले उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने 70 साल में बनी देश की पूंजी को अपने कुछ उद्योगपति मित्रों के हाथों में बेच दिया।
- बता दें कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को छह लाख करोड़ की राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना की घोषणा की है।




























































