किसानों और कोरोना पर घिरी खट्टर सरकार ने बिना चर्चा के तीन दिन में ही खत्म किया मानसून सत्र

  • कोरोना महामारी के कुप्रबंधन और किसानों के मसले पर घिरी खट्टर सरकार ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का तीन दिन में ही समापन कर दिया। 
  • विपक्ष मांग करता रहा कि ज्‍वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए सत्र की अवधि बढ़ाई जाए, लेकिन सरकार की मंशा ही नहीं थी।
  • ऑक्‍सीजन की कमी से प्रदेश में हुई मौतों पर अपने वादे के मुताबिक सीएम ने सदन में विस्‍तृत बयान देना तक मुनासिब नहीं समझा। 
  • बेरोजगारी, किसान, कोरोना और भ्रष्‍टाचार जैसे मुश्किल सवालों पर कांग्रेस विधायकों के प्रस्‍ताव स्‍वीकार ही नहीं किए गए।
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सदन की गरिमा और गंभीरता दोनों में कमी आई है। 
यह भी पढ़े: 'पेट्रोल-डीजल की महंगाई सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता, सब फोकट का प्रोपेगेंडा'- बोलीं साध्वी प्रज्