
कांथी सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद से हटाए गए सुवेंदु, बोले- राजनीतिक उद्देश्यों के लिए हटाया गया
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को कांथी सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
- सोमवार को बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की एक आपात बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया। बैंक सुवेंदु के गृह नगर पूर्वी मिदनापुर में है।
- बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्यों ने कहा कि नियम के मुताबिक, कोई व्यक्ति अध्यक्ष पद पद तीन से ज्यादा कार्यकाल नहीं कर सकता।
- अधिकारी साल 2009 से इस पद पर थे। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी पूर्वी मिदनापुर में कई सहकारी बैंकों की प्रबंधन समिति के प्रमुख थे।
- अधिकारी ने इस निष्कासन को अवैध बताया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए हटाया गया है, फैसले के खिलाफ अदालत जाएंगे।




























































