Get Premium
अफगानिस्तान से वापस लौटे 16 लोग कोरोना पॉजिटिव, गुरु ग्रंथ साहिब लेकर आए तीनों ग्रंथी भी शामिल
- अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से राजधानी दिल्ली लौटे 78 लोगों में से 16 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
- काबुल से गुरुग्रंथ साहिब लेकर लौटे तीन ग्रंथी भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं, हालांकि,सभी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
- कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने के बाद सभी 78 लोगों को अब क्वारनटीन कर दिया गया है।
- बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य नेता, अधिकारी भी इन सभी के संपर्क में आए थे।
- मंगलवार को आए लोगों के बाद, अब तक अफगानिस्तान से निकालकर लाए गए लोगों की संख्या 800 से अधिक हो चुकी है।
यह भी पढ़े: RSS से जुड़े किसान संघ का मोदी सरकार को अल्टीमेटम, मांगे मान लो वरना करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन