दूसरे राज्यों से UP आ रहे RSS कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा रहा- अखिलेश का योगी पर निशाना 

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही भाजपा। 
  • उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मंसूबे को पूरा करने के लिए दूसरे राज्यों से RSS कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में पहुंचा रही है।
  • अखिलेश ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा बूथ स्तर पर साजिश में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती।"
  • उन्होंने दावा किया कि सपा को यूपी में खासा जनसमर्थन प्राप्त है और इससे डरकर भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। 
  • उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले SC के रिटायर्ड जस्टिस के पैतृक मकान पर बमबाजी