
राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले SC के रिटायर्ड जस्टिस के पैतृक मकान पर बमबाजी
- राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण के प्रयागराज स्थित पैतृक मकान पर बमबाजी का मामला सामने आया है।
- सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनके घर के बाहर एक के बाद एक दो बम फोड़ने के बाद बदमाश मौके से भाग गए।
- कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हाशिमपुर मोहल्ले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण का पैतृक मकान है।
- हाशिमपुर के पैतृक मकान में उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं।
- अनिल भूषण ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, पुलिस जांच कर रही है।




























































