
RSS से जुड़े किसान संघ का मोदी सरकार को अल्टीमेटम, मांगे मान लो वरना करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने किसानों के मसले पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है।
- संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र ने सरकार को 31 अगस्त तक का समय देते हुए कहा है कि उनकी बात नहीं सुनी गई तो आठ सितम्बर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
- मिश्र ने कहा- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से कोई भी केंद्र सरकार किसानों के हितों को लेकर संजीदा नहीं रही है। किसी ने भी किसानों की नहीं सुनी।
- नए कृषि कानूनों में संशोधन, मंडी के अंदर, बाहर किसानों से खरीदारी करने वालों को बैंक गारंटी देने की मांगें शामिल हैं। और किसानों की उत्पादन लागत तय हो।
- उन्होंने कहा- किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलता। न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभकारी मूल्य कतई नहीं है। किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त हो।




























































