JDU विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी CM पर लगाया 30 लाख वसूली का आरोप, बोले- दो पेटी लेकर गए

  • बिहार में जदयू के एक वरिष्ठ विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर तीस लाख वसूली करने का आरोप लगाया है। 
  • अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,  मंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को उन्होंने निशाने पर लिया। 
  • उन्होने आरोप लगया कि नवगछिया के पास सरकारी जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, ऐसे लोगों को बचाने और एसडीओ को भगाने के लिए डिप्टी सीएम ने पैसे लिए, दो पेटी लेकर गए। 
  • उन्हीने कहा कि सरकार जांच करवा सकती है, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष से तारकिशोर प्रसाद को डिप्टी सीएम पद से हटाने की मांग की। 
  • इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गोपाल मंडल के खिलाफ जदयू को कार्रवाई करने के लिए कहा है, इस पर पलटवार करते हुए मंडल ने कहा जायसवाल कौन होते हैं। 
यह भी पढ़े: एमपी के बाद यूपी में दिखा भीड़ का आतंक, चोरी के आरोप में युवक को बर्बरता से पीटा