Get Premium
एमपी के बाद यूपी में दिखा भीड़ का आतंक, चोरी के आरोप में युवक को बर्बरता से पीटा
- मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम चूड़ी वाले की पिटाई की मामला शांत भी नहीं हुआ अब यूपी के बरेली में भी भीड़ द्वारा एक युवक की बर्बर पिटाई का मामला आ गया.
- घटना बरेली के पुराने बस अड्डे की है, जहां किसी चोर ने देवेंद्र कुमार का मोबाइल और पर्स चुरा लिया, देवेंद्र का शक वहीं के साहिल नाम के युवक पर गया.
- साहिल को पकड़कर लोगों ने बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया, वहां जो भी थे सभी ने पीटा, एक युवक ने उसकी गर्दन पर पैर रख दिया.
- वहां मौजूद भीड़ बचाने के बजाय वीडियो बनाती रही, किसी ने पुलिस को खबर दी, मौके पर दो सिपाहियों को पहुंचने पर उस युवक की जान बच सकी.
- साहिल की तलाशी ली गई पर उसके पास कुछ नहीं मिला, पुलिस ने कहा- आरोपी युवक ने मोबाइल किसी और को दे दिया, जल्द मोबाइल बरामद कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार की सफाई, कहा- सड़क-रेल-हवाई अड्डा बेचेंगे नहीं बल्कि किराए पर चढ़ाएंगे