बाढ़ से परेशान हुआ प्रयागराज का ये गांव, समाधान के लिए संकल्प शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

  • यूपी के करीब बीस राज्य इस वक्त बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं, इन्हीं में से एक जिला प्रयागराज है जहां के संकल्प शुक्ला नेे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंंह शेखावत से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा.
  • मेजा तहसील के नरवर चौखठा गांव का बड़ा हिस्सा हर साल आने वाली बाढ़ के कारण नदी में समाहित होता जा रहा है, इससे गांव का अस्तित्व ही खतरे में पहुंच गया है.
  • संकल्प ने शेखावत को सौंपे ज्ञापन के जरिए पक्का घाट बनाने की मांग की है, उन्होंने कहा- इसके लिए जिला से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों तक ज्ञापन दिया जा चुका है.
  • इसी गांव के बगल से दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक गया है, लगातार कटाव से ट्रैक घाट से महज 200 मीटर ही दूर रह गया है, जो कि चिंता का विषय है.
  • ज्ञापन में लिखा गया है कि गांव का 60 फीसदी हिस्सा बह जाने के बाद भी किसी को मुआवजा नहीं मिला है, गांव की आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है.

    यह भी पढ़ें - मोदी सरकार की सफाई, कहा- सड़क-रेल-हवाई अड्डा बेचेंगे नहीं बल्कि किराए पर चढ़ाएंगे