हिरासत में लिए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उद्धव को थप्पड़ मारने वाले बयान को लेकर हुई है FIR 

  • केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र में विवाद गहराता जा रहा है।
  • इस बीच राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, राणे को चिपलून से हिरासत में लिया गया है। 
  • राणे के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज हो गई हैं, जबकि रत्नागिरी कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। 
  • मंगलवार सुबह से ही नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। 
  • दरअसल, नारायण राणे ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें 'थप्पड़' तक मारने की बात कह डाली थी। 
यह भी पढ़े: 'उद्धव को थप्पड़ मारता' बयान पर भड़के शिवसैनिक, राणे के घर घेरा, लगाए मुर्गी चोर के पोस्टर