'उद्धव को थप्पड़ मारता' बयान पर भड़के शिवसैनिक, राणे के घर घेरा, लगाए मुर्गी चोर के पोस्टर

  • महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़ मारने’ की बात कहने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। 
  • सत्तारूढ़ गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना ने राणे के घर पर पथराव कर दिया, भाजपा और शिवसेना आमने सामने आ गई हैं। 
  • शिवसेना समर्थकों का राणे के घर के बाहर प्रदर्शन किया, और मुर्गी चोर के पोस्टर लगाए, पार्टी के कई कार्यकर्ता राणे के आवास के सामने से झंडा लहराते हुए गाड़ियों से निकले। 
  • औरंगाबाद में केंद्रीय मंत्री के विरोध में शिवसेना के सदस्यों ने चप्पल मारो आंदोलन शुरू किया। हालांकि, राणे ने कहा है कि उन्होंने कोई भी अपराध नहीं किया। 
  • पत्रकारों से बातचीत में राणे ने कहा- ठाकरे ने भी बीजेपी नेता प्रसाद लाल के लिए कुछ हफ्तों पहले ऐसा ही बयान दिया था, इसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? 
यह भी पढ़े: जब सभी राजनीतिक दल सहमत होंगे, तब हम भी जाति आधारित जनगणना को स्वीकार कर लेंगे- ममता