Get Premium
जातिगत जनगणना को लेकर BJP में नेताओं की राय जुदा-जुदा, आर्थिक आधार पर जनगणना की भी उठी मांग
- जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की थी।
- नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी की तरफ से मंत्री जनक राम भी मौजूद रहे।
- बिहार बीजेपी के बड़े-बड़े नेता जैसे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मौजूदा उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद नीतीश कुमार के साथ हैं।
- वहीं बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान और बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर जातिगत जनगणना कराने के मुद्दे को सिरे से खारिज कर दिया है।
- बीजेपी विधान पार्षद संजय पासवान ने कहा कि देश में जातिगत जनगणना की आवश्यकता नहीं, आर्थिक आधार पर जनगणना होनी चाहिए।
यह भी पढ़े: जब सभी राजनीतिक दल सहमत होंगे, तब हम भी जाति आधारित जनगणना को स्वीकार कर लेंगे- ममता