जब सभी राजनीतिक दल सहमत होंगे, तब हम भी जाति आधारित जनगणना को स्वीकार कर लेंगे- ममता 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर सभी राजनीतिक दल आम सहमति पर पहुंच जाते हैं तो वह राष्ट्रव्यापी  जाति आधारित जनगणना को स्वीकार करेंगी। 
  • बनर्जी का यह बयान उस समय आया जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति आधारित जनगणना पर जोर देने के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। 
  • बनर्जी ने कहा- अगर सभी राजनीतिक दल और राज्य आम सहमति पर पहुंचते हैं तो मैं नहीं लडूंगी। राजनीतिक दलों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र सरकार को आम सहमति पर पहुंचने दें। 
  • उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार करते हुए कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में भावनाएं अलग-अलग होती हैं। 
  • बिहार के मुख्यमंत्री का कहना है कि विभिन्न जातियों के आंकड़े विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद करेंगे। 
यह भी पढ़े: 'जो कहना था, कह दिया'- इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने वाले सिद्धू के सलाहकार की दो टूक