शिवराज के मंत्री ने दिग्विजय को कहा पाकिस्तान का स्लीपर सेल, बोले- वो पाक परस्ती की बात करते हैं 

  • शिवराज सिंह चौहान के मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का स्लीपर सेल करार दे दिया है। 
  • इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद को इस मामले में जमकर खरी खोटी सुना चुके हैं।
  • सारंग का कहना है कि दिग्विजय सिंह हर समय पाकिस्तान परस्ती की बातें क्यों करते हैं? क्या वह पाकिस्तान के स्लीपर सेल हैं?
  • उन्होंने कहा- क्या वे आईएसआई एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं? जब भी देशद्रोहियों पर कार्रवाई होती है, उनके पेट में दर्द हो जाता है। 
  • उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर ये बात कही। सारंग के मुताबिक दिग्विजय पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।
यह भी पढ़े: जब सभी राजनीतिक दल सहमत होंगे, तब हम भी जाति आधारित जनगणना को स्वीकार कर लेंगे- ममता