भाजपा आईटी सेल द्वारा एडिट किए वीडियो के आधार पर उमर खालिद के खिलाफ लगा UAPA

  • दिल्ली दंगा मामले में भड़काऊ भाषण देने पर गिरफ्तार किए गए जेएनयू के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद के वकील ने सोमवार को कोर्ट में बहस की.
  • इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा आईटी सेल द्वारा एक एडिटेड वीडियो के आधार पर उमर खालिद को गिरफ्तार करके उनपर देशद्रोह लगाया गया है.
  • वकील त्रिदीप पायस ने कहा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगो को लेकर 715 एफआईआर दर्ज किया लेकिन एक भी एफआईआर उमर के खिलाफ नहीं है.
  • उन्होंने कहा - पुलिस द्वारा दर्ज हर एफआईआर में अपराध का जिक्र है लेकिन उमर के मामले में ऐसा नहीं है, उसे एक एडिटेड वीडियो के आधार पर जेल में डाला गया है.
  • उन्होंने कहा- उमर द्वारा अमरावती, महाराष्ट्र में दिए गए भाषण को रिपब्लिक टीवी ने काट छांट कर दिखाया, 23 जून को चैनल को नोटिस भी भेजा गया था.

    यह भी पढ़ें - मोदी सरकार की सफाई, कहा- सड़क-रेल-हवाई अड्डा बेचेंगे नहीं बल्कि किराए पर चढ़ाएंगे