बिहार: मजदूरी मांगने पर दलित युवक को पीटा, फिर ईंटों से बांध कर नदी में फेंक दिया, मौत 

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक दलित युवक की हत्या महज 10 किलो अनाज के लिए कर दी गयी।
  • युवक की पिटाई कर उसे ईंटों से बांध कर नदी में फेंक दिया गया। घटना जिले के बहादुरपुर गांव की बतायी जा रही है।
  • रिपोर्ट के अनुसार 25 वर्षीय उपेंद्र रविदास रविवार शाम से लापता था। पुलिस ने सोमवार सुबह एक नाले से उसका शव बरामद किया।
  • मृतक के साले सिकंदर ने बताया कि रविदास और वो 15 दिन पहले एक दिनेश महतो के खेत में रोपणी करने गए थे जहां मजदूरी मांगने पर उन्हें पीटा गया था। 
  • सिकंदर भाग गया था लेकिन उपेंद्र को आरोपियों ने पकड़ लिया था, हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 
यह भी पढ़े: 'जो कहना था, कह दिया'- इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने वाले सिद्धू के सलाहकार की दो टूक