'जो कहना था, कह दिया'- इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने वाले सिद्धू के सलाहकार की दो टूक

  • पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली के पोस्ट के बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। 
  • विवाद बढ़ने पर सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों मलविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग को पटियाला आवास पर बुलाया। 
  • माली ने दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने पर दो टूक कहा कि उन्हें जो कुछ भी कहना था, उसे वे सोशल मीडिया पर कह चुके हैं। 
  • उन्होंने कहा- अगर कोई गलती करता है, तो उसे प्रतिबिंबित करना चाहिए। हमें पंजाब के कल्याण के लिए काम करना जारी रखना चाहिए।
  • बैठक के बाद वहीं प्यारे लाल गर्ग ने कहा कि उन्होंने सिद्धू से राज्य के विकास के मुद्दों पर बात की। 
यह भी पढ़े: 'देश के खातिर खून बहाने वालों का मजाक उड़ाया'- सिद्धू के सलाहकारों से मनीष तिवारी भी नाराज