
राहुल गांधी ने 'बायकॉट' किया ट्विटर! अकाउंट रिस्टोर होने के बाद भी नहीं कर रहे ट्वीट
- क्या कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर का बायकॉट कर दिया है? ये सवाल अब उठने लगे हैं।
- ट्विटर अकाउंट रिस्टोर हुए हफ्तेभर से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया है।
- दरअसल, दिल्ली में दलित बच्ची के साथ हुए गैंगरेप और मर्डर के मामले में उन्होंने ट्वीट किया था।
- उस ट्वीट को ट्विटर ने हटा कर उनका अकाउंट लॉक कर दिया था। 14 अगस्त को अकाउंट रिस्टोर किया गया था।
- लेकिन उसके बाद भी राहुल की ओर से एक भी ट्वीट नहीं किया गया है, आखिरी ट्वीट 6 अगस्त को किया गया था।




























































