धर्म घर के अंदर ही अच्छा है, सड़क पर आया तो धर्म नहीं रह जाता- रिटायरमेंट स्पीच में बोले जज

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति पंकज नकवी बीते 21 अगस्त को रिटायर हो गए। 
  • अपने रिटायरमेंट स्पीच में जस्टिस पंकज नकवी ने लोगों को संवैधानिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता के प्रति दृढ रहने की सलाह दी। 
  • उन्होंने धर्म को लेकर कहा कि धर्म बेहद ही निजी मामला है, यह घर के अंदर ही रहे तो अच्छा है, सड़क पर आया तो यह धर्म नहीं रह जाता है।  
  • नकवी ने कहा कि जब तक आप एक अच्छे इंसान नहीं हैं तब तक आप एक अच्छे हिंदू नहीं हो सकते या आप एक अच्छे मुसलमान नहीं हो सकते। 
  • इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हमारे लिए बाइबिल की तरह है, हम संविधान के लिए जी सकते हैं और और मर सकते हैं। 
यह भी पढ़े: पंचतत्व में विलीन हुए यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह, बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि