जंतर मंतर पर हेट स्पीच देने के मामले में कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा- 'हम तालिबान राज्य नहीं'

  • जंतर मंतर पर कथित हेट स्पीच देने के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पिंकी चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। 
  • आदेश में कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा- हम तालिबान राज्य नहीं हैं, हमारे बहुसांस्कृतिक समाज में कानून के शासन का पवित्र सिद्धांत है। 
  • कोर्ट ने कहा- आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इतिहास अछूता नहीं है जहां ऐसी घटनाओं ने सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है। 
  • बता दें, जंतर-मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी और भड़काऊ टिप्पणी के मामले में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। 
  • जंतर-मंतर पर अश्विनी उपाध्याय के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अभद्र आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी। 
यह भी पढ़े: धर्म घर के अंदर ही अच्छा है, सड़क पर आया तो धर्म नहीं रह जाता- रिटायरमेंट स्पीच में बोले जज