गुवाहाटी हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी छात्र को बताया राज्य का भविष्य, दे दी जमानत

  • असम के गुवाहाटी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां रेप के आरोपी छात्र को राज्य का भविष्य बताते हुए जमानत दे दी गई.
  • मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आईआईटी-गुवाहाटी में बीटेक का छात्र है, जिसने अपनी ही सहपाठी के साथ रेप किया.
  • पीड़िता गौहाटी हाईकोर्ट पहुंची जहां मामले को सुनते हुए जस्टिस अजीत बोरठाकुर ने कहा- सबूत के आधार पर याचिकाकर्ता के खिलाफ ही मामला बनता है.
  • उन्होंने कहा- जांच पूरी हो चुकी है दोनो ही राज्य की संपत्ति हैं, अगर आरोप तय कर लिए गए तो आरोपी को हिरासत में रखना जरूरी नहीं है.
  • अदालत ने कहा जमानत पर रिहा किए गए आरोपी से साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने या फिर उसे प्रभावित करने की कोई संभावना नजर नहीं आती.

    यह भी पढ़ें - मोदी सरकार की सफाई, कहा- सड़क-रेल-हवाई अड्डा बेचेंगे नहीं बल्कि किराए पर चढ़ाएंगे