महाराष्ट्र: BJP नेता और केंद्रीय मंत्री  नारायण राणे पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, 36 FIR दर्ज 

  • कोरोना काल में आदेशों का उल्लंघन कर तिरंगा यात्रा निकालने की वजह से महाराष्ट्र में बीजेपी नेता नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। 
  • आदेश नासिक सीपी ने निकाला है, इसके लिए डीसीपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके खिलाफ कुल 36 FIR दर्ज की गई हैं। 
  • आदेश में यह भी लिखा है कि राणे केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए उप राष्ट्रपति को सूचित कर पूरी प्रक्रिया का पालन करें। 
  • बीजेपी कोरोना और अन्य मुद्दों को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर हमलावर है, नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 
  • उन्होंने कहा था- पीछे मुड़कर पूछ रहे थे कि आज़ाद होकर हमें कितना साल हुआ .. अरे, ऐसे कैसे नहीं पता.. मैं होता तो उन्हें वहीं थप्पड़ मारता।
यह भी पढ़े: 'जो कहना था, कह दिया'- इंदिरा गांधी का विवादास्पद स्केच पोस्ट करने वाले सिद्धू के सलाहकार की दो टूक