
'देश के खातिर खून बहाने वालों का मजाक उड़ाया'- सिद्धू के सलाहकारों से मनीष तिवारी भी नाराज
- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के बयान पर सीएम अमरिंदर सिंह के बाद अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
- मनीष तिवारी ने कहा- जो जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं उन्हें पंजाब कांग्रेस का हिस्सा होना चाहिए या नहीं, इस पर विचार करने की जरूरत है।
- आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आगे कहा कि इस तरीके के बयान उन सभी लोगों का मजाक उड़ाते हैं, जिन्होंने भारत के लिए खून बहाया है।
- दरअसल सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली की दो अलग-अलग फेसबुक पोस्ट पर हुए विवाद के बाद कांग्रेस नेता उनसे नाराज हैं।
- मलविंदर ने एक तरफ कश्मीर को अलग देश बता दिया तो वहीं इंदिरा गांधी का एक आपत्तिजनक स्केच सोशल मीडिया पर शेयर किया।




























































