पंचतत्व में विलीन हुए यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह, बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। 
  • उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा घाट पर हुआ। 
  • बेटे राजवीर ने मुखाग्नि दी, उनके अंतिम संस्कार में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। 
  • 21 अगस्त को कल्याण सिंह का निधन हो गया था, वो 89 साल के थे और पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। 
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आहुति दी। 
यह भी पढ़े: 'देश के खातिर खून बहाने वालों का मजाक उड़ाया'- सिद्धू के सलाहकारों से मनीष तिवारी भी नाराज