
'कल्याण सिंह मार्ग' होगा राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम, यूपी सरकार का बड़ा फैसला
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- इससे पहले उन्हें सम्मान देने के लिए यूपी सरकार कई बड़े फैसले लिए हैं।
- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।
- अयोध्या के अलावा लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा।
- इसके साथ ही अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है।




























































