किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क बंद, योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा किया दाखिल 

  • किसानों के धरने के चलते दिल्ली- यूपी सीमा पर सड़क बंद होने के खिलाफ याचिका दायर की गई है। 
  • यूपी सरकार ने किसानों के विरोध के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। 
  • इसमें कहा गया है कि सरकार अदालत के आदेशों के तहत सड़कों को जाम करने के घोर अवैध काम पर किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है। 
  • यूपी सरकार ने कहा है कि जनवरी, मार्च और फिर अप्रैल में किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा एनएच 24 को बार-बार अवरुद्ध किया गया। 
  • सड़कों से अवरोध हटाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है। 
यह भी पढ़े: सितंबर में आ सकती है महामारी की तीसरी लहर, हर दिन सामने आएंगे 5 लाख केस- नीति आयोग