
नई रिपोर्ट में खुलासा, महामारी के दौरान बिहार में कोरोना से गई ढाई लाख लोगों की मौत
- कोरोना संकट के बीच बिहार को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक महामारी के बीच ढाई लाख लोगों की मौत हुई.
- हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कोविड से हुई मौत के वास्तविक मामले अधिकारिक मामले से 48 फीसदी अधिक हैं.
- राज्य में मार्च 2020 से लेकर मई 2021 तक सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत 2 लाख 51 हजार लोगों की मौत हुई.
- रिपोर्ट में 2015 से 2019 के बीच मौत का उल्लेख किया गया, उसके हिसाब से 2020-2021 के बीच ढाई लाख अधिक मौत हुई.
- इसी तरह उत्तर प्रदेश में किए गए रिसर्च पर पता चला कि यहां आधिकारिक और वास्तविक आंंकड़ो के बीच 43 फीसदी का अंतर है.यह भी पढ़ें - जंतर-मंतर पर 'मुल्ले काटे जाएंगे' का नारा लगाने वाला हिन्दू आर्मी प्रमुख सुशील तिवारी गिरफ्तार




























































