
आईआईटी छात्रों के लिए नई मुसीबत, 2 लाख से बढ़कर 24 लाख हो सकती है फीस
- कोरोना संकट के बीच जहां आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा वहीं सरकार ने आईआईटी की फीस बढ़ाने खाका तैयार करके मुसीबत खड़ी कर दी है।
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की तरह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की फीस में भी करीब 12 गुना के इजाफे के आसार हैं।
- आईआईटी काउंंसिल की मंजूरी मिलने पर बीटेक के चार साल की पढ़ाई की फीस 2 लाख से सीधे 24 लाख रुपए हो जाएगी।
- आईआईटी कानपुर के निदेशक इंद्रनील मन्ना ने कहा- फीस बढ़ाने का मामला आईआईटी काउंसिल के पास विचाराधीन है, नए सत्र में फीस बढ़ सकती है।
- ऐसा अनुमान है कि इतनी फीस होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र आईआईटी में पढ़ाई करने का सपना छोड़ देंगे क्योंकि उनके पास फीस के पैसे नहीं होंगे।




























































