कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगे से ऊपर दिखा BJP का झंडा, विपक्ष ने बताया मातृभूमि का अपमान 

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के दौरान उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगे के ऊपर बीजेपी का झंडा रखा गया। 
  • इस पर सियासी जुबानी जंग शुरू हो गई है, टीएमसी, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए सवाल खड़े किए हैं। 
  • टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने अंतिम दर्शन वाली तस्वीर ट्वीट कर लिखा, ''राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना क्या मातृभूमि का सम्मान करने का नया तरीका है?"
  • यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने तस्वीर साझा करते हुए पूछा है कि क्या भारत के झंडे से ऊपर किसी पार्टी का झंडा रखना ठीक है? 
  • एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- स्व. कल्याण सिंह जी के निधन पर विनम्र श्रद्धाजंलि, लेकिन क्या किसी पार्टी का झंडा तिरंगे से भी ऊपर हो सकता है?
यह भी पढ़े: नई रिपोर्ट में खुलासा, महामारी के दौरान बिहार में कोरोना से गई ढाई लाख लोगों की मौत