
जंतर-मंतर पर 'मुल्ले काटे जाएंगे' का नारा लगाने वाला हिन्दू आर्मी प्रमुख सुशील तिवारी गिरफ्तार
- दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले दिनों हिन्दू संगठनों के तमाम बड़े नेताओं ने एक कार्यक्रम किया जहां मुस्लिमों के खिलाफ जमकर नारे लगे.
- हिन्दू आर्मी चीफ सुशील तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, सुशील ने नारा लगाया था- 'मुल्ले काटे जाएंगे तब राम-राम चिल्लाएंगे'.
- पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि कार्यक्रम के लिए वकील अश्विनी उपाध्याय ने ही वाट्सऐप मैसेज भेजकर उन्हें कार्यक्रम के लिए बुलाया था.
- पुलिस ने पिछले दिनों कार्यक्रम के आयोजन के लिए अश्विनी उपाध्याय को गिरफ्तार किया था, लेकिन तीन दिन बाद ही कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.
- इसी मामले में पुलिस हिन्दू सेना प्रमुख पिंकी चौधरी को भी खोज रही थी, पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सकी.
यह भी पढ़ें - सिंधिया की रैली में दिखे कई गैंगस्टर-गुंडे, कांग्रेस बोली- इसलिए 25 विधायकों का सौदा किया था?




























































