
कांग्रेस विधायक का बयान, आदिवासियों को बाढ़ राहत का न दें पैसा, ये पी जाते हैं शराब
- मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एकबार फिर से अजीबोगरीब बयान सामने आया है, इस बयान के बाद पार्टी की भी किरकिरी हो रही है.
- बाबू जंडेल ने कहा- आदिवासियों को मुआवजे के रूप में पैसे नहीं मकान दिए जाएं, अगर खातों में पैसे डाले गए तो ये शराब पी जाएंगे.
- ये बात उन्होंने तब बोली जब केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र तोमर बाढ़ पीड़ितों के बीच गए थे, यहां कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे.
- केंद्रीय मंत्री की तारीफ करते हुए जंडेल ने कहा- पूरे भारत में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही यहीं मचाई थी इसलिए विशेष राहत पैकेज की मांग करता हूं.
- पिछले दिनों विधानसभा के भीतर बाढ़ पर चर्चा न होने पर बाबू जंडेल ने अपना कुर्ता फाड़ दिया था और सदन से बाहर चले आए थे.
यह भी पढ़ें - जंतर-मंतर पर 'मुल्ले काटे जाएंगे' का नारा लगाने वाला हिन्दू आर्मी प्रमुख सुशील तिवारी गिरफ्तार




























































