भागलपुर महिला कॉलेज का अजीबोगरीब फरमान, खुले और लहराते बालों में कॉलेज आने पर रोक

  • महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ते भारत में बिहार के भागलपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां एक कॉलेज ने अजीबोगरीब ड्रेस कोड लागू कर दिया.
  • भागलपुर के सुुंदरवती महिला महाविद्यालय में छात्राओं के खुले बाल के साथ कॉलेज आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
  • कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर के भीतर लड़कियों द्वारा सेल्फी लेने पर भी रोक लगा दी गई, कॉलेज के फैसलों को आरजेडी ने तुगलगी फरमान बताया है.
  • लड़कियों ने इस फरमान की आलोचना करते हुए कहा- भागलपुर में तालिबानी शरिया कानून बर्बाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं कुछ लड़कियों ने समर्थन भी कर दिया.
  • आलोचना के बाद भी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रमन सिन्हा ने कहा- नियम मानना होगा, जो इस नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसे कॉलेज में एंट्री नहीं मिलेगी.
     यह भी पढ़ें - जंतर-मंतर पर 'मुल्ले काटे जाएंगे' का नारा लगाने वाला हिन्दू आर्मी प्रमुख सुशील तिवारी गिरफ्तार