
नकवी ने साध्वी निरंजन से बंधवाई राखी, लोग बोले- यही सीख अपनी पार्टी के नेताओं को भी दीजिए
- देश आज भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मना रहा है, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राखी बंधवाकर त्योहार मनाया.
- नकवी ने एक दिन पहले ही केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से रक्षा सूत्र बंधवाया, ज्योति उनके आवास पर गई थी.
- इस दौरान नकवी के सिर पर कपड़ा नहीं था तो उन्होंने अपने सिर पर हाथ रख लिया, बाद में इसी फोटो पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगी.
- एक यूजर ने लिखा- यही असली भारत है, नकवी जी, अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सिखाइए, नफरत से भला नहीं होगा.
- एक अन्य यूजर ने लिखा- हिन्दुस्तान में जो सद्भाव जिंदा है वह ऐसे ही मुस्लिम भाईयों के कारण है, उम्मीद है कि आगे सबकुछ बढ़िया होगा.
यह भी पढ़ें - जंतर-मंतर पर 'मुल्ले काटे जाएंगे' का नारा लगाने वाला हिन्दू आर्मी प्रमुख सुशील तिवारी गिरफ्तार




























































