
शर्मनाक : दलित बच्ची ने मंदिर में मांगा प्रसाद तो उसे और उसके माता-पिता को जमकर पीटा
- कर्नाटक के बंगलौर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक दलित बच्ची ने मंदिर में प्रसाद मांगा तो उसकी पिटाई कर दी गई.
- मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता के बारे में पता चलने पर मंदिर प्रशासन के लोगों ने उन दोनो को भी पीट दिया.
- द टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक ये मामला 14 अगस्त का था, लेकिन 20 अगस्त को सार्वजनिक हुआ जिसके बाद हंगामा हुआ.
- कर्नाटक में ही 17 अगस्त को एक दलित को रसायन से जला दिया गया, जातीय श्रेष्ठता बोध से भरे लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया.
- दलित कार्यकर्ता महेश चंद्र गुरु ने कहा- इन दो घटनाओं के सामने आने में देरी दलितों के प्रति समाज के रवैए को दर्शाती है, जातिवाद ने गहरी जड़ जमा ली है.
यह भी पढ़ें - सिंधिया की रैली में दिखे कई गैंगस्टर-गुंडे, कांग्रेस बोली- इसलिए 25 विधायकों का सौदा किया था?




























































