
सिंधिया की रैली में दिखे कई गैंगस्टर-गुंडे, कांग्रेस बोली- इसलिए 25 विधायकों का सौदा किया था?
- भाजपा द्वारा देश के कई राज्यों में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाली जा रही है। इन जन आशीर्वाद यात्रा में भारी तादाद में लोग इक्क्ठा हो रहे हैं।
- भाजपा शासित मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा भी काफी सुर्खियों में बनी हुई है।
- सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में कई गैंगस्टर और गुंडे शामिल हुए हैं। जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- बताया जाता है कि इंदौर में आयोजित इस जन आशीर्वाद यात्रा में परदेशीपुरा इलाके का गैंगस्टर युवराज उस्ताद भी खुलेआम घूम रहा था।
- इस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लिखा- कमलनाथ सरकार के समय जो माफिया और गुंडे मध्यप्रदेश से दुम दबाकर भाग गए थे, वो अब बिकाऊ लोगों की सरकार में मंच पर नज़र आने लगे हैं। सिंधिया जी, इसीलिये 25 विधायकों का सौदा किया था?




























































